फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे हो रहे कटाव को रोकने के लिए बनाए जाए चेकडैम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गंगा संरक्षण समिति की बैठक डीएम ने नदियों के किनारे पौधरोपण करने और प्रत्येक घाट पर जानकारी युक्त आकर्षण बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा किनारे हो रहे कटाव को रोकने के लिए चेकडैम बनाने व सप्ताह में एक दिन वृहद स्वच्छता अभियान चलाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका को स्थानीय लोगों के लिए जैविक व अजैविक कूड़ा अलग-अलग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा। डीएम ने समिति को जिले में वृहद स्वच्छता अभियान के संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों के साथ पेयजल निगम श्रीनगर द्वारा रुद्रा बैंड, डाट पुल, गुलाबराय समेत अन्य स्थानों पर निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस मौके पर पर्यावरणविद् जगत सिंह चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, गंगा आरती के सदस्य सच्चिदानंद सेमवाल, पूरन सिंह नेगी, डीडीओ एएस गुंज्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें