फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची केदारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती बुधवार को केदारनाथ पहुंचीं। यहां बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सायंकालीन आरती में भी शामिल हुईं। केंद्रीय मंत्री यहां हट्स में रुकी हैं। बुधवार को केंद्रीय मंत्री शाम चार बजे गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचीं। यहां हेलीपैड से वह निम के एटीवी से मंदिर पहुंची। उन्होंने करीब आधा घंटा मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा के दर्शन किए। इसके बाद धाम में ड्यूटी दे रहे अधिकारियों/कर्मचारियों, मुख्य पुजारी से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने यात्रियों से भी यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें