फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित काश्तकारों को शीघ्र दिया जाए मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे चौड़ीकरण से प्रभावित काश्तकारों ने मुआवजे की मांग की है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पूर्व प्रधान विक्रम सिंह कंडारी का कहना है कि हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस कार्य के चलते तिलवाड़ा से रामुपर तक स्थानीय काश्तकारों को सैकड़ों नाली कृषि व पैतृक भूमि प्रभावित हुई है, लेकिन अभी तक उन्हें एक रुपया मुआवजा नहीं मिल पाया है। जबकि इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने जल्द मुआवजा नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, एडीएम गिरीश गुणवंत ने बताया कि मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है। जिन-जिन काश्तकारों की भूमि अधिग्रहीत की गई है, उन्हें शासन के निर्देशों के तहत भूमि के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें