फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी गुप्तकाशी में रुकी रही केंद्रीय मंत्री उमा भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केंद्रीय मंत्री उमा भारती स्वेच्छा से केदारनाथ दर्शन को जाएंगी। केंद्रीय मंत्री चार दिन से गुप्तकाशी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ठहरी हैं। वहां, पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी तैनात हैं। केंद्रीय मंत्री शनिवार को गुप्तकाशी पहुंच गई थी। उन्हें बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ जाना था, लेकिन तीन दिनों से सुबह से शाम तक केदारनाथ में रुक-रुककर हल्की बारिश व कोहरे के कारण गुप्तकाशी, शेरसी व फाटा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिससे केंद्रीय मंत्री केदारनाथ नहीं पहुंच सकी। ऐसे में उन्हें गुप्तकाशी में रुकना पड़ रहा है। वैसे बीते तीन दिनों की अपेक्षा मंगलवार को दोपहर बाद केदारघाटी व केदारनाथ के मौसम में सुधार रहा। इस दौरान पिनकल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने फाटा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए कुछ देर उड़ान भरते हुए कई यात्रियों को धाम पहुंचाया। इधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से निरंतर बातचीत हो रही है। उन्होंने स्वेच्छा से केदारनाथ जाने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें