फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग से बरसाती पानी घरों व खेतों में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। बृहस्पतिवार रात्रि को हुई भारी बारिश से सिलगढ़ पट्टी को जोड़ने वाला सूर्यप्रयाग-मूसाढुंग मोटरमार्ग कई जगहों पर बाधित हो गया। मार्ग पर निकास नाली नहीं होने से बरसाती पानी ग्रामीणों के घरों व खेतों में घुस गया है। प्रभावितों ने कार्यदायी संस्थाओं से मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है। ग्रामीण दरम्यान सिंह जखवाल, विनोद जखवाल, दर्शन सिंह, यशवीर सिंह आदि ने बताया कि सूर्यप्रयाग-मुसाढुंग मार्ग का आखिरी दो किमी सबसे संवेदनशील बना हुआ है। यहां पर जानमाल के नुकसान का खतरा बना हुुआ है। बताया कि लोनिवि, पीएमजीएसवाई और वर्ल्ड बैंक-लोनिवि द्वारा दो वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये खर्च कर मार्ग का सुधारीकरण किया गया, लेकिन निकास नाली नहीं बनाई गई। इस कारण बरसाती पानी गांवों में लोगों के घरों व खेतों में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें