फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणकोटी व ल्वारा में चक्रव्यूह का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के ग्राम पंचायत ल्वारा व नारायणकोटी में पांडव नृत्य के तहत चक्रव्यूह का मंचन किया गया।
नारायणकोटी में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल आदि मौजूद थे। इधर, ल्वारा गांव में पांडव नृत्य के 27वें दिन चक्रव्यूह का भव्य मंचन किया गया। अर्जुन की अनुपस्थिति में पांडवों को हराने के लिए कौरवों की ओर से गुरुू द्रोणाचार्य के माध्यम से चक्रव्यूह की रचना की जाती है, जिससे पांडव हताश हो जाते हैं। ऐसे में वीर अभिमन्यु युद्ध करते हुए चक्रव्यूह के सात द्वारों को भेज दिया जाता है, लेकिन आठवें द्वार पर कौरव छल से उसका वध कर देते हैं। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता वचन सिंह राणा, महेश बगवाड़ी, वचन सिंह पंवार सहित देवलीभणिग्राम, लमगौंडी सहित क्षेत्र के सैकड़ों भक्त मौजूद थे। बगवाड़ी ने बताया कि दुर्योधन वध के साथ 2 जनवरी को पांडव नृत्य का समापन हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें