रुद्रपुर। उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से ग्राम जहांगीरपुर में 20.50 लाख रुपयों की लागत से नलकूप स्थापित किया गया है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश घीक, विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार ने ने किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि नलकूप से 10 गांवों की बीस हजार आबादी को लाभ मिलेगा। वहां पर जिपं सदस्य राजेश बजाज, उत्तम दत्ता, रामकुमार गुप्ता, राजेश ग्रोवर, ललित बिष्ट, बंटी कोली आदि थे।