रुद्रपुर। यूएस नगर स्प्रिंग कार्निवाल के आयोजन के सफल संचालन को लेकर डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने बैठक की। डीएम ने बताया कि कार्निवाल के साथ ही बौर जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स के तहत नेशनल चैंपियनशिप कराई जा रही है। कार्निवाल में ही 14 और 15 फरवरी को दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता होगी जिसका शीर्षक मेरा शहर-मेरा योगदान होगा। जिले के 15 स्कूलों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही 17 को 11 से दो बजे तक स्टेडियम में आर्ट एवं ड्राइंग प्रतियोगिता होगा। दो आयु वर्गों में होने वाली इस स्पर्धा के लिए ए-3 सीट जिला प्रशासन उपलब्ध करवाएगा। वहां पर सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जेसी कांडपाल, ओसी कलक्ट्रेट मनीष बिष्ट, एआरटीओ पूजा नयाल आदि थे।