फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बूथ स्तर पर किए पदाधिकारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विधानसभा स्तरीय बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए बूथों पर विस्तारक, संयोजकों व पालकों की तैनाती कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में सक्रिय होकर एकजुटता से कार्य करने को कहा। जिला पूणकालिक कमलेश उनियाल ने पार्टी गतिविधियों पर चर्चा की। जबकि जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने बताया पांच सितंबर से बूथ संपर्क अभियान, मिशन 2019 को लेकर कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, पालक व विस्तारकों को कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, प्रदेश मंत्री सरला खंडूरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि नौटियाल, डा. हेमा पुष्पवाण, विक्रम कंडारी, शशि त्रिवेदी, चंडी प्रसाद, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र रावत समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें