अगस्त्यमुनि। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निधन के कारण 20 अगस्त को कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल के जयंती पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए है। कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल साहित्य संस्थान के सचिव पदम सिंह गुसाईं ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन से पूरा देश आहत है। इसे देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। अब, राइंका अगस्त्यमुनि में कवि चंद्रकुंवर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।