फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य जलकलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। भव्य जलकलश यात्रा और वैदिक पूजा-अर्चना के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत पुराण और शिव महापुराण का आयोजन शुरू हो गया है। कथा श्रवण के लिए केदारघाटी के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। श्री काशी भक्त मंडली के सहयोग से सावन माह में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रीमद् देवी भागवत पुराण का वाचन आचार्य पंडित हिमांशु सेमवाल और शिव महापुराण का वाचन राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश आचार्य (महाराज जी) द्वारा किया जा रहा है। पहले दिन मंदिर परिसर में प्राकृतिक जल धाराओं से कथा पांडाल तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद आचार्यगणों ने दोनों धार्मिक ग्रंथों का वाचन करते हुए उनकी महिमा का वर्णन किया। डॉ. दुर्गेश आचार्य ने कहा कि शिव ही संसार है। वह, संपूर्ण जगत में विद्यमान हैं। प्रभु के स्मरण मात्र से मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं, आचार्य सेमवाल ने कहा कि मां भगवती ने समय-समय पर अलग-अलग रूपों को धारण कर मानव जाति का कल्याण किया है। उन्होंने भक्तों से कहा कि देवी के नौ रूपों का हमेशा स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें