फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा नदी किनारे नहाते हुए मजदूर बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अलकनंदा नदी किनारे नहाते समय एक मजदूर पैर फिसलने से बह गया। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं लग पाया। पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय के नीचे अलकनंदा नदी किनारे निर्माणाधीन घाट पर कार्य करने वाले कोमल (35) पुत्र कलूराराम, निवासी घौलपुर राजस्थान रविवार दोपहर को नदी किनारे कपड़े धोने के बाद नहा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी के तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मजदूर कुछ दूर तक हाथ के सहारे बचाव के प्रयास करता रहा। इस दौरान कुछ लोग नदी किनारे पहुंचे भी। तब, तक वह नदी के तेज बहाव के साथ नजरों से ओझल हो गया। सूचना पर कोतवाल केएस बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन मजदूर का सुराग नहीं मिल पाया। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि गोताखोरों की मदद से खोज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें