फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में जबरन नहीं तोड़े जाए तीर्थ पुरोहितों के भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तीर्थ पुरोहितों के तोड़े गए आवासीय भवनों की मरम्मत की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने सोनप्रयाग में डीएम मंगेश घिल्डियाल से भेंट की। केदार सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में मिले तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि वे केदारनाथ में हो रहे विकास कार्यों का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन सरकार की ओर से लागू मास्टर प्लान मंजूर नहीं है। आगामी यात्राकाल में भी इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि पुनर्निर्माण के नाम पर धाम में तीर्थ पुरोहितों के भवन जबरन न तोड़े जाएं। उन्होंने जिलाधिकारी से आपदा प्रभावित अहेतुक राशि और मुआवजा से वंचित तीर्थ पुरोहित परिवारों की मदद की मांग की। इस मौके पर जय प्रकाश शुक्ला, विजेंद्र शर्मा, पशुपतिनाथ कुर्मांचली, गणेश चंद्र शुक्ला, विष्णुकांत कुर्मांचली सहित अन्य तीर्थ पुरोहित मौजूद थे। इस पर डीएम ने सभी के हक-हकूकों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें