रुद्रप्रयाग। अब पेट्रोल से चलित वाहनों के प्रदूषण की जांच जिला मुख्यालय में ही होगी। भाणाधार में पेट्रोल प्रदूषण जांच केंद्र खुल गया है, जिसका जनपद के वाहन मालिकों/चालकों को लाभ मिलेगा। एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव ने केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब जिलेवासियों, जिनके पास पेट्रोल संचालित वाहन हैं, उन्हें प्रदूषण की जांच के लिए अन्यत्र स्टेशनों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने सभी संबंधित वाहन मालिकों/चालकों से समय-समय पर प्रदूषण की जांच को भी कहा। केंद्र के संचालक जीपी पोखरियाल ने बताया कि इस केंद्र के खुल जाने से लोगों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। बता दें कि डीजल चलित वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए पहले से ही मुख्यालय में केंद्र संचालित हो रहा है।