जखोली। विकासखंड के ग्राम पंचायत त्यूंखर में मिजिल्स-रूबेला अभियान के तहत 203 स्कूली छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बुधवार को त्यूंखर गांव पहुंची। जहां टीम द्वारा राजकीय इंटर कालेज में 141, प्राथमिक विद्यालय 35 व सनराइज पब्लिक स्कूल के 27 बच्चों का टीकाकरण किया गया। ब्यूरो