प्रशिक्षित पंचकर्म बेरोजगार संघ ने वर्ष 2013 से उत्तराखंड में प्रशिक्षितों की नियुक्तियां नहीं होने पर रोष जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रोजगार देने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष संजय मनवाल का कहना है कि 2013 उत्तराखंड में पंचकर्मा प्रशिक्षण शुरू किया गया था। तबसे अब तक 14 सौ से अधिक युवा/युवतियां पंचकर्म का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं लेकिन प्रदेश सरकारों द्वारा अब तक प्रदेश स्तर पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों में पंचकर्म के सिर्फ 76 पद ही सृजित किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश स्तर पर 1200 पदों का सृजन करने की मांग की है। ज्ञापन में गणेश वर्मा, महानंद बंसल, अमरदीप आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद