फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग, पांच लाख का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गूलरभोज में मुख्य बाजार में स्थित गुरु नानक क्लॉथ हाउस में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्र हुए और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि वह अपनी नव निर्मित दुकान के लिए सामान खरीदकर लाया था, जिसे उसने दुकान के पीछे गोदाम में रखवाया था। आग लगने से करीब पांच लाख का कपड़ा जलकर राख हो गया। सोमवार सुबह हल्का पटवारी गोपाल सिंह ने मौके पर पहुंच क्षति का आंकलन किया। वहां अध्यक्ष अनिता दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. कुलदीप रघुवंशी, तरुण दुबे, सतीश चुघ, काला सिंह, भूपेंद्र आर्य सहित अनेक व्यापारियों थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें