रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था और अनुज्ञापन प्राधिकृति की बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान भटवाड़ीसैंण में रिक्त भूखंडों पर चर्चा की गई। इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2018-19 में उद्यमियों द्वारा व्यवसाय के के लिए ऑनलाइन प्राप्त नौ आवेदनों में पांच को स्वीकृति प्रदान की गई। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक पीएस सजवाण ने बताया कि मिनी औद्योगिक परिक्षेत्र भटवाडीसैंण में 50 विकसित भूखंड़ों में 40 का आवंटन हो चुका है। जबकि 10 भूखंड़ों के लिए 7 उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ एनएस रावत, एसीएमओ डा. ओपी जोशी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम सहित अन्य उद्यमी मौजूद थे।