फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 21 व 22 को गुजरेगी माउंटेन बाइकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 21 व 22 अप्रैल को जनपद की सीमा में उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज 2019 माउंटेन बाइकिंग के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। जिला सभागार में हुई बैठक में आयोजन के सफल संचालन के लिए ियातायात, चिकित्सा, बाइकिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले मोटर मार्गो की स्थिति, डायवर्जन प्वाइंट आदि पर चर्चा करते हुए साफ-सफाई पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि 21 अप्रैल को जनपद में नगरासू-रतूड़ा-रुद्रप्रयाग से आगमन करते हुए माउंटेन बाइकिंग 22 अप्रैल को रुद्रप्रयाग से तिलवाडा-मयाली-चिरबटिया होते हुए टिहरी जिले के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने सभी विभागों को आपस में बेहतर तालमेल के साथ माउंटेन बाइकिंग के सफल आयोजन के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एनएस रावत, प्रभारी अधिकारी मायादत्त जोशी, सीओ जीएल शाह, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, सीईओ एनएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, एआरटीओ मोहित कोठारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें