फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी की पूजा-अर्चना को मंदिरों में रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चैत्र नवरात्र चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शक्तिपीठ कालीमठ, मठियाणाखाल, दुर्गा मंदिर फेगू, हरियाली मंदिर जसोली, चामुंडा मंदिर रुद्रप्रयाग में सुबह से भक्तों ने पूजा-अर्चना करते हुए देवी के दर्शन किए। इधर, नगर पालिका के वार्ड-6 में स्थित प्राचीन पुंडेश्वर मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत पुराण के पांचवें दिन कथा वाचन करते हुए आचार्य गिरीश प्रसाद कैलखुरा ने देवी के नौ रूपों का वर्णन किया। कहा, कि जब-जब देवताओं व मनुष्य पर संकट आया, मां दुर्गा ने देवी का रूप धर असुरों के आतंक से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के स्मरण मात्र से मनुष्य कष्ट मुक्त हो जाता है। भक्तों ने अपने घरों में भी देवी पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें