फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मतदान दिवस की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण, निष्ठा, निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नोडल अधिकारी मूवमेंट प्लॉन एसएस वर्मा को सेक्टर वार पोलिंग पार्टियों की सूची सेक्टरवार बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही एआरटीओ को वाहनों का आवंटन पोलिंग पार्टी के अनुरूप कर सूची तैयार करने, डीपीआरओ व शिक्षा अधिकारी को मतदेय स्थलों की चाबी नौ अप्रैल को बीएलओ को उपलब्ध कराने को कहा गया। नोडल अधिकारी इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी)/पोस्टल बैलेट योगेंद्र चौधरी ने बताया कि जनपद से 1792 ईडीसी जारी कर दी गई है। इसके साथ की 275 पोस्टल बैलेट की डिमांड अन्य जिलों को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टी को दी जाने वाली सामग्री चेकलिस्ट के साथ तैयार कर दी गई है। बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडे, एआरओ बृजेश तिवारी, परमानंद राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें