रुद्रपुर में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने पुलिस शिकायत प्राधिकरण (कुमाऊं) के अध्यक्ष नियुक्त होने पर फोरम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने फोरम की वरिष्ठ सदस्य नरेश कुमारी छाबड़ा को कार्यभार सौंप दिया है। अब फोरम में कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नरेश कुमार छाबड़ा रहेंगी। इस अवसर पर आरडी पालीवाल को भावभीनी विदाई दी गई। वहां जिला बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष छाबड़ा, फोरम सदस्य डॉ. सबाहत हुसैन खान, पेशकार दिनेशचंद, कुलदीप सिंह, सुभाषचंद, खुशाल सिंह, अमित कुमार आदि थे।