1.39 लाख का हाउस टैक्स वसूला
रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम की टीम ने बुधवार को इंदिरा कालोनी में शिविर लगाकर एक लाख 39 हजार का हाउस टैक्स वसूला। साथ ही अन्य लोगों को भी शीघ्र हाउस टैक्स जमा करने को कहा। नगर निगम की टीम ने पिछले तीन दिनों से इंदिरा कालोनी में टैक्स वसूली के लिए शिविर लगाया है। तीन दिन में दो लाख 74 हजार रुपये का टैक्स वसूला जा चुका है। इस दौरान कर निरीक्षक संजय मनराल, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो