फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने एक दर्जन वाहनों को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। शरारती तत्वों मंदिर मार्ग पर खड़े 12 वाहनों में तोड़फोड़ की। इसे गुस्साए लोगों ने गुप्तकाशी थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मंदिर मार्ग पर रात को खड़े किए गए 12 से अधिक वाहनों के वाइपर और शीशे शरारती तत्वों ने तोड़ दिए। साथ ही कई दोपहिया वाहनों की गद्दी फाड़ दी। हर्षवर्द्धन शुक्ला, प्रदीप सेमवाल, नीमा गोस्वामी, भुवनेश जमलोकी और एपी सेमवाल ने इस संबंध में थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष आरएस रौतेला ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें