रुद्रपुर में नगर निगम की टीम ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से नगर निगम गेट तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने हाइवे किनारे अतिक्रमण कर बनाए 12 फड़ों को जेसीबी से ध्वस्त कराया। कुछ अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई का विरोध का प्रयास किया लेकिन पीआरडी जवानों ने उन्हें फटकार भगा दिया। इसके अलावा गंदगी और अतिक्रमण पर आठ दुकानदारों के चालान काटकर 4500 रुपये जुुर्माना वसूला। टीम में कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, मानचित्रकार राम सिंह, कर निरीक्षक संजय मनराल समेत पीआरडी जवान शामिल रहे।