फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने निलंबित किए दो पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लंबे समय से अनधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे कांस्टेबल और सार्वजनिक स्थल पर वर्दी में शराब पीने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही जिस दुकानदार ने शराब पिलाई, उसका भी चालान किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन रतूड़ा में तैनात कांस्टेबल दिगंबर सिंह लंबे समय से ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहा था और बाजार में घूमते हुए पाया गया। ड्यूटी के प्रति लापरवाही के चलते संबंधित को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, फायर सर्विस रतूड़ा में तैनात फायरमैन राजेंद्र लाल द्वारा ड्यूटी के उपरांत नगरासू में एक दुकान में वर्दी में शराब पीने की शिकायत मिली थी। संबंधित को देर रात्रि को ही मेडिकल कराने के बाद सार्वजनिक स्थल पर वर्दी में शराब पीने के आरोप में निलंबित किया गया है। एसपी ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर शराब पीना व पिलाना कानूनी जुर्म है। संबंधित दुकानदार मोहन का भी चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें