रुद्रपुर में 18वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अंकित सिंह व रोहित पाल का उत्तराखंड वुशू एसोसिएशन की सचिव आरती सैनी ने स्वागत किया। बताया कि हरिद्वार में 7वीं राज्य वुशू प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहां विजेंद्र कुमार, हरीश, राजकुमार मुंजाल, एसएस भल्ला, बंटी, शाहबाज खान, निखिल भारती, शानू आदि थे।