फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने 55 किलो पॉलीथिन जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रतिबंध के बावजूद रुद्रपुर के बाजारों में पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में गोल मार्केट में अभियान चलाया। टीम ने गोल मार्केट के पास एक थोक विक्रेता की दुकान से करीब 40 किलो पॉलिथीन बरामद की। टीम ने पॉलिथीन जब्त करते हुए व्यापारी पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा टीम ने मुख्य बाजार क्षेत्र में छह अन्य दुकानों से करीब 15 किलो पॉलीथिन और बरामद की। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सात दुकानदारों पर कुल 13,900 रुपये का जुर्माना लगाया। बता दें कि तीन दिन में रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में कुल 75 किलो पॉलिथीन बरामद हो चुकी है। टीम में कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, गायत्री देवी, राजेंद्र सिंह, गणेश दत्त, प्रकाश पांडे, धन सिंह खत्री, सुरेश शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें