फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों में 25 हजार आबादी पर होंगे 20 निर्वाचन क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 25 हजार आबादी वाले विकासखंडों में 20 निर्वाचन क्षेत्र और अधिक जनसंख्या वाले ब्लाकों में अनुपातिक वृद्धि के आधार पर अधिकतम 40 प्रादेषिक निर्वाचन क्षेत्र बनाए जाएंगे। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पुन: परिसीमन उन्हीं निर्वाचन क्षेत्रों में होगा, जहां नई नगर पंचायत गठित होने या ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन से क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र प्रभावित हुए हों। क्षेत्र पंचायत/ जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के पुन: परिसीमन के लिए एक से 5 नवंबर तक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। जबकि निर्वाचन क्षेत्रों की सूची 8 नवंबर को जारी होगी। 9 से 12 नवंबर तक आपत्तियां मांगी जाएंगी और अगले दो दिन में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 15/16 नवंबर को क्षेत्र व जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें