फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में छलांग लगाने जा रही महिला को पकड़ पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी नदी में छलांग लगाने जा रही एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला के मायके व ससुराल पक्ष को बुलाकर दोनों से बातचीत के बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि शनिवार देर शाम को ऊखीमठ ब्लाक के एक गांव की 23 वर्षीय महिला बनियाड़ी में मंदाकिनी नदी में छलांग लगाने जा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आए। महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नामपता बताया। इसके बाद उसके मायके व ससुराल पक्ष को बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है, उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें