रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग के लिए 18 सितंबर को देहरादून में आयोजित विधानसभा घेराव में जन अधिकार मंच के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। एक जारी बयान में मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने बताया कि पहाड़ी राज्य की अवधारणा पहाड़ में राजधानी बनने से पूरी होगी। राज्य निर्माण से पहले गैरसैंण को प्रदेश की राजधानी माना गया है। बताया कि स्थायी राजधानी की मांग को लेकर देहरादून में 18 सितंबर को विधानसभा के घेराव में मंच के पदाधिकारी व अधिकाधिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।