फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरला पर्व पर विद्या भारती स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। हरेला पर्व सप्ताह के शुभारंभ पर माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर, शिशु मंदिर बेलनी व शिशु मंदिर पुनाड़ के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। रविवार को विद्या भारती के विद्यालयों ने बेलणी मुख्य बाजार से शिशु मंदिर पुनाड़ तक रैली निकाली। हाथों में स्लोगन की पट्टियां लिए छात्र-छात्राओं ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधरोपण की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने कहा कि यदि पेड़ पौधों पर संकट आया तो जीवन जीना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर महिपाल सिंह, सुनील बमोला, प्रेम सिंह, सरत चौधरी, प्रकाश वशिष्ठ, सुरेश शर्मा, धनराज रावत, हर्षवर्धन खत्री, उमेंद्र रमोला, विक्रम आर्य, कमला गुर्साइं, ज्ञानी नेगी, कुसुम, बबली, जगदीश प्रसाद समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें