रुद्रप्रयाग। बीएसएनएल की इंटरनेट कनेक्टिविटी फेल होने से मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग विस के विकास कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा नहीं कर पाए। वीसी रूम में विधायक भरत सिंह चौधरी, डीएम मंगेश घिल्डियाल व अन्य विभागीय अधिकारी काफी देर तक इंटरनेट कनेक्टिविटी के ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन बात नहीं बन पाई। इस पर डीएम द्वारा स्वान केंद्र व बीएसएनएल के अधिकारियों को भी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कहा गया, लेकिन भारत संचार निगम के सर्वर से ही दिक्कत होने के कारण वीसी नहीं हो सकी। विधायक चौधरी ने बताया कि अब बाद में समीक्षा होगी, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।