फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लगेंगे एक्टिव ट्रेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जनपद में लिंगानुपात सुधारने के लिए सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में एक्टिव ट्रैकर स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर कार्य करने और लोगों को जागरूक करने के लिए 10 सदस्यीय कमेटी बनाने को भी कहा। कहा कि यह दल जनपद में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए ग्राम स्तर पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन करेगा। उन्होंने भागवत कथाओं में बेटी के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने का सुझाव भी दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा ने बताया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत गत तिमाही में सभी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी आर्य, पैथोलॉजिस्ट डॉ. बीएस बिष्ट, एडवोकेट अरुण वाजपेयी, डॉ. हेमवती पुष्पाण, अशोक चौधरी, डॉ. जेएस नेगी, हिमांशु नौडियाल, बीएस बेंजवाल, जिला कार्यक्रम समन्वयक मनवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें