फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों को सुनाई भगवान राम की महिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ऊखीमठ। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आयोजित राम कथा के छठवें दिन राम-केवट प्रसंग के बारे में बताया गया। श्री-श्री बदरायण धमार्थ कामेसू जन जागृति समिति देहरादून की ओर से आयोजित राम कथा में व्यास आचार्य हरिशरणम शास्त्री ने कहा कि केवट भगवान राम के परम भक्तों में से एक थे। राम के वनवास पर जाते समय केवट राम से कहते हैं कि जगत की नैया पार कराने वाले राम को में तब गंगा पार कराऊंगा जब प्रभु मेरे समक्ष मेरे पित्रों व जीवन को पार लगाएंगे। तब केवट अपने कठौते (लकड़ी के पात्र) में राम के चरण इस भाव से धोता है कि वह पानी प्रसाद के रूप में उसे मिलता रहे। आचार्य शास्त्री ने कहा कि जो भगवान की भक्ति करता है भगवान उसके जीवन को पार लगाते हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश ध्यानी, अंकित भट्ट, सुमन ध्यानी, अनूप नेगी, अंकित, आचार्य नागेंद्र ध्यानी, राजेश्वर प्रसाद, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, आचार्य विश्वमोहन जमलोकी, पुजारी शिवशंकर लिंग समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें