फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ाखाल में 16 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक की पट्टी बच्छणस्यूं के खेड़ाखाल कस्बे में 16 दिन से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर पौड़ी जिले की सीमा पर स्थित खेड़ाखाल क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों का मुख्य बाजार है। यहां राजकीय इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय, शिशु मंदिर, पशुपालन केंद्र, एलोपैथिक अस्पताल है। इन संस्थानों में 25 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी तैनात हैं, जो यहां किराए पर रहते हैं। इसके अलावा 20 से अधिक परिवार भी निवास करते हैं, जो विगत 21 जुलाई से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। धीरेंद्र सिंह रौथाण, चंद्रमोहन सिंह कठैत सहित अन्य लोगों का कहना है कि कई बार अवगत कराने के बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गुप्ता का कहना है कि पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें