अगस्त्यमुनि। चंद्रापुरी के गबनीगांव में एफटीटीसी फाउंडेशन के माध्यम आयोजित 10 दिवसीय निशुल्क समर कैंप का बुधवार से शुभारंभ हुआ। कैंप के पहले दिन 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। फाउंडेशन तीन वर्षों से समर कैंप का आयोजन कर रहा है। कैंप की प्रशिक्षक प्राची राणा बताया कि चार से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए कैंप आयोजित किया गया है। कैंप में डांस, सेल्फ बैच क्राफ्ट, योग, रचनात्मक व शारीरिक गतिविधियां कराई जा रही है। संवाद