एक सिरफिरे युवक ने पर्चे पर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के नाम एक चिट्ठी लिखकर गांव की युवती से अपनी शादी कराने की मांग की। इतना ही नहीं, युवक ने कुछ पर्चे गांव में भी चस्पा कर दिए। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे युवक ने युवती से शादी के लिए ऐसी हरकत की, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। युवक ने शादी करवाने के पर्चे गांव में मकानों की दीवारों पर चस्पा कर दिए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पर्चे देखे तो भड़क उठे। वहीं, गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी ब्रह्मदत्त बिज्लवाण ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।