रुड़की रोड पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दूसरे युवक की भी मौत हो गई। मंगलौर क्षेत्र के कुरडी निवासी सन्नी और गुड्डू उर्फ देशपाल बाइक से मंगलवार को रुड़की से कलियर की ओर आ रहे थे। जैसी ही वह कलियर पहुंचे तो उनकी बाइक की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया था। वहां डॉक्टरों ने गुड्डू उर्फ देशपाल 27 वर्षीय को मृत घोषित कर दिया था। घायल सन्नी की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को सन्नी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।