फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भुक्कनपुर में गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी क्षेत्र के भुक्कनपुर गांव में एक युवक को ग्रामीण ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए युवक को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने अपनी ओर से तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार रात लंढौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के भुक्कनपुर गांव के एक घर से भैंस चोरी होने की भनक लगी। चोरी की भनक लगने पर लोग जाग गए। लोगों का शोर सुनकर युवक मौके से भागने लगा। इसी दौरान एक ग्रामीण ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गाेली उसके पैर में जा लगी। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो इंतसार नामक युवक उसी गांव का था।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने घायल युवक को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां हालत बिगड़ने पर परिजन उसे किसी अन्य अस्पताल में ले गए। मामले में पुलिस ने तमरेज, नसीम, तस्लीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें