रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र स्थित फोनिक्स यूनिवर्सिटी के सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से युवा अनप्लग्ड-एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेव डेमोक्रेसी, रिमूव एनार्की विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न विधानसभाओं से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवाओं ने एसआईआर की आवश्यकता, विपक्ष की ओर से युवाओं को बरगलाने और अराजकता फैलाने जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा की संगठनात्मक जिला रुड़की अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह रहीं। अध्यक्षता फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. भुवनेंद्र चौधरी और डीन डॉ. संग्राम मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में युवा मोर्चा के जिला मंत्री एवं संयोजक इंजीनियर सुजल कौशिक, गोपी अग्रवाल, आयुष चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। संवाद