फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर में नहाते समय युवक डूबकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूबकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों व जल पुलिस के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय बॉबी पुत्र राकेश निवासी सम्राट कॉलोनी भगवानपुर अपने साथियों के साथ पिरान कलियर घूमने आया था। वह साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए चले गए। इसी दौरान बॉबी नहाते-नहाते गहराई की ओर चला गया और अचानक डूबकर लापता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के साथी मौके पर वीडियो बना रहे थे तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया लेकिन युवक का कोई सुराग नही लग सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें