फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: कलियर में जियारत करने आया युवक नहाते समय गंगनहर में बहा, नहीं लग रहा कोई सुराग

Fri, 28 Apr 2023 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के बाद गंगनहर के घाट पर स्नान करने चला गया। स्नान करते समय रिजवान का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलियर दरगाह साबिर पाक की जियारत करने आया एक 18 वर्षीय युवक गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही हैं। यूपी के डासना गाजियाबाद निवासी रिजवान (18) साथियों के साथ कलियर आया था।

विज्ञापन


दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के बाद गंगनहर के घाट पर स्नान करने चला गया। स्नान करते समय रिजवान का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। कुछ युवकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि गंगनहर में डूबे युवक की पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें