कलियर दरगाह साबिर पाक की जियारत करने आया एक 18 वर्षीय युवक गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही हैं। यूपी के डासना गाजियाबाद निवासी रिजवान (18) साथियों के साथ कलियर आया था।
दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के बाद गंगनहर के घाट पर स्नान करने चला गया। स्नान करते समय रिजवान का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। कुछ युवकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि गंगनहर में डूबे युवक की पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। संवाद