फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: होली खेलने के बाद गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक, डूबकर हुई मौत

Wed, 27 Mar 2024 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ गणेशपुर पुल के पास गंगनहर में नहाने पहुंचा। नहाते समय वह पानी के बहाव के साथ बहने लगा। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेशपुर पुल के पास गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूब गया। युवक की मौत हो गई। शव कुछ देर बाद गंगनहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार गणेशपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में कानपुर उत्तरप्रदेश निवासी अजय नौकरी करता है। सोमवार शाम वह होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ गणेशपुर पुल के पास गंगनहर में नहाने पहुंचा। नहाते समय वह पानी के बहाव के साथ बहने लगा। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया।

विज्ञापन


कुछ दूर पर आसपास के लोगों ने मिलकर उसे गंगनहर से बाहर निकाला। गंभीर हालत में लोग उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची, गंगनहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Roorkee News: महिला ने स्टील गार्डर पुल से गंगनहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
विज्ञापन


डूब रही युवती को मोनू जलवीर ने बचाया
अचानक गंगनहर में डूब रही एक युवती को मोनू जलवीर ने बचा लिया है। रुड़की कोतवाली स्थित सोलानी पार्क के पास मंगलवार शाम को गंगनहर में एक युवती को डूबता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना मोनू जलवीर को दी। मोनू ने तुरंत मौके पर पहुंच गंगनहर में छलांग लगा दी। कुछ दूरी पर ही मोनू ने युवती को बचा लिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें