पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता, डायरी और नकदी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि दरगाह क्षेत्र में एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1740 रुपये की नकदी और सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अजय निवासी शिव कालोनी मुरादाबाद रोड संभल बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद