फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक पर लोहे की रॉड से हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के किशनपुर स्थित एक दवा कंपनी में युवक के साथ गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र के रहने वाले सतीश कुमार ने मंगलवार को थाना भगवानपुर में तहरीर देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटा शिवम सैनी किशनपुर-जमालपुर स्थित एक दवा कंपनी में कार्यरत है। कंपनी के बाहर एक युवक ने शिवम के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी भानु निवासी चुड़ियाला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें