पुलिस ने एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। लक्सर कोतवाली में तैनात एसआई नवीन चौहान शुक्रवार रात कांस्टेबल संदीप रावत और अमित रावत के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बाक्करपुर के पास एक युवक के तमंचा लेकर खड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एकांत निवासी ग्राम सांचलू, थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। युवक किसी वारदात की फिराक में खड़ा था। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।