झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खाताखेड़ी निवासी साहबान (23) रविवार की शाम को बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह कोटवाल आलमपुर गांव के समीप पहुंचा तो वह सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। वहां पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।