II
दो पक्षों में चली आ रही है पुरानी रंजिश, पुलिस से की गई शिकायत
I
I
I
रंजिश के चलते कुछ युवकों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी और फरार हो गए। युवक ने पुलिस को शिकायत दी है।
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी युवकों का पनियाला रोड निवासी अंकित से विवाद चल रहा है। इसके चलते दोनों पक्ष आपस में रंजिश रखते आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को अंकित किसी काम से बाइक पर भगवानपुर गया था। दोपहर बाद वह भगवानपुर से घर वापस आ रहा था। इस बीच इब्राहिमपुर गांव के पास दूसरे पक्ष के युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी और धमकी देकर फरार हो गए। मामले में युवक की ओर से पुलिस से मौखिक शिकायत की गई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।I